जीवों के भेद

सृष्टि ने रचे जीव अनेक 
अनेक जीवों की काया एक 
फिर उसमें रमता परम सत्ता 
जो उसे चलायमान करती है।

जीव जिन्हें मिला है आवरण 
ढकती है हर तंतु को 
हर सूक्ष्म काया का नियंत्रण 
करता रहता है हर पल।

हर जीव की मस्तिष्क संरचना 
भिन्नता का एक प्रतीक बना 
मानव क्यूं नही ढूंढता है 
हर जीव के सूक्ष्म अणु।

जीवो में अभिलाषा का रंग
किसने भरा इनके प्राणों में।।
Created on 23/9/2025
All rights reserved 
@ Ramesh Rai 

Popular posts from this blog

Web Of Wisdom

नीलाम

THE HYMN OF MERCY